ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी प्रांजुल सिंह चौहान ने म्यांमार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट 2026 में शानदार सफलता हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। प्रांजुल ने प्रतियोगिता में ‘मिस फेस यूनिवर्स टूरिज्म एंबेस्डर 2026’ और ‘टॉप मॉडल’ का खिताब अपने नाम किया। प्रांजुल केवल एक सफल मॉडल ही नहीं, बल्कि आईआईटी की पीएचडी स्कॉलर भी हैं। विज्ञान और शोध के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान प्रांजुल ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की विविधता को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना निर्णायकों और प्रतिभागियों ने भी की।इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के करीब 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर प्रांजुल सिंह चौहान ने न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।
More Stories
एलपीजी से 20% सस्ती — अब ग्वालियर में PNG गैस का बढ़ता नेटवर्क!
मोटा अनाज वैश्विक स्तर पर बना भारत की पहचान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इंदौर एयरपोर्ट से सीएम ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम