ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरोल में बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों और बिजली कनेक्शन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर पीएम आवासों में बिजली कनेक्शन का कार्य पूरा किया जाए। साथ ही आवासों में चल रहे शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।

हुरावली और मानपुर में प्रस्तावित पीएम आवास योजना की जमीन का निरीक्षण
सिरोल के निरीक्षण के बाद निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने हुरावली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजना की आगामी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके बाद निगमायुक्त ने मानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना फेज-2 के लिए आवंटित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर योजना से संबंधित आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।
मानपुर पहाड़ी पर 15 हजार पौधों के रोपण के लिए जमीन देखी
निगमायुक्त ने मानपुर पहाड़ी पर 15 हजार पौधों के रोपण के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से पौधारोपण से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा और पीएम आवास योजना के नोडल अधिकारी मनीष यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
बाबूलाल सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश प्रभारी
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज
युवाओं के लिए बड़ा मौका, रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण