ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर ने व्यापार एवं उद्योग के समग्र विकास के लिए एक विशेष मासिक विजनिस डबलपमेंट ग्रुप स्थापित किया है। इस समूह का उद्देश्य देशभर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं को ग्वालियर आमंत्रित कर व्यवसायक अनुभव, निवेश और तकनीकी मार्गदर्शन साझा कराना है।
गत दिनों नई दिल्ली में कैट के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक, दिल्ली सांसद प्रवीन खण्डेलवाल से औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के उद्योगपतियों को ग्वालियर में आयोजित होने वाले मासिक इंस्ट्रक्शन सेशनों में आमंत्रित करने हेतु अनुरोध पत्र सौंपा। प्रवीन खण्डेलवाल ने प्रारम्भिक बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व नई दिल्ली के सांसद बांसुरी सुराज से फोन पर संपर्क कर उन्हें ग्वालियर आमंत्रित करने का उल्लेख किया तथा अतिथियों से शीघ्र ही मुलाकात निर्धारित करने हेतु टीम को मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
इस आयोजन की रूपरेखा और समन्वय हेतु कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन की विशेष उपस्थिति में समन्वयक जयसंचेती, विकास हरलालका, उदित चतुर्वेदी और प्रवीन भारद्वाज ने विस्तारपूर्वक चर्चा की और मासिक विजनिस इंस्ट्रक्शन सेशन की रूपरेखा तय की। इन सेशनों में उद्योगपतियों के अनुभव, निवेश अवसर, MSME सहायता, मार्केटिंग रणनीतियाँ व तकनीकी अपनत्व जैसे विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सेशन के मुख्य बिंदु
हर माह एक प्रतिष्ठित उद्योगपति/नेता को आमंत्रित कर व्यावहारिक निर्देश और केस स्टडी साझा कराई जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों के लिए नेटवर्किंग व निवेश अवसरों का मंच।
MSME सशक्तिकरण, डिजिटल मार्केटिंग, और उद्यमिक उन्नति पर विशेष कार्यशाला।
नए उद्यमों (startups) के लिए मेंटरिंग व सहयोग के विकल्प।
आयोजक और संपर्क
आयोजक: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) — ग्वालियर
मुख्य समन्वयक: जयसंचेती, विकास हरलालका, उदित चतुर्वेदी, प्रवीन भारद्वाज
More Stories
यातायात सुधार को लेकर बड़ा फैसला, सर्वसम्मति से बनी सहमति
“मोबाइल की लत छूटी, पोषण और प्यार से खिल उठा साहिल का बचपन”
गंगा दशहरा पर श्रमदान की मिसाल, मेहराब साहब की तलैया में दिखी जनभागीदारी की ताकत