ग्वालियर।विगत दिवस शहर के हृदय स्थल स्थित टॉवर में सर्व आदि गौङ ब्राह्मण समाज ग्वालियर की साधारण सभा की बैठक का आयोजन, समाज के अध्यक्ष पंडित महेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया!
उक्त बैठक में समाज की उन्नति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई! तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सर्व सम्मति से पंडित अनुराग शर्मा एडवोकेट को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया!
उक्त बैठक में सर्व सम्मति से करतल ध्वनि के साथ *पंडित अशोकानंद मिश्रा* को समाज का नवीन अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया एवं महिला अध्यक्ष के रूप में *श्रीमती प्रिया शर्मा* को मनोनीत किया गया तथा *पंडित पंकज शर्मा* को युवा सभा के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया!
उक्त तीनों नवीन अध्यक्षों को सदन द्वारा अपनी अपनी कार्यकारिणी गठन के लिये अधिकृत भी किया गया! निवृत्तमान अध्यक्ष पंडित महेश मिश्रा द्वारा तीनों नवीन अध्यक्षों को पुष्पाहार भेंट कर शुभकामनायें दी गई! तीनों अध्यक्षों द्वारा समाज के हित व उन्नति तथा एकजुटता के लिए हरसंभव कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया! बैठक में लिये गये निर्णयानुसार आगामी दिनों में शीघ्र ही समाज का परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा!
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पंडित गिरराज शरण शर्मा, पंडित रमेश चन्द्र शर्मा एवं श्रीमती सुमन शर्मा सहित बङी संख्या में समाज के बंधु व भगिनी उपस्थित थे!
More Stories
नीट परीक्षा 2026: कलेक्टर और एसएसपी ने लिया सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा
वीरांगना लक्ष्मीबाई को सर्वदलीय श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई गई शपथ
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज ने दिव्यांग बच्चों के लिए भेंट की उपयोगी सामग्री