July 8, 2026

माधव विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय में नेशनल टास्क फोर्स निर्देशानुसार नवातुंग विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं रुचियों के विकास विषय पर एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नवनीत पचौरी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताना, नियमित व्यायाम करना, अपनी रुचियों को विकसित करना तथा मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच अपनाने, परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने तथा प्राकृतिक वातावरण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शीतल जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।