ग्वालियर। दिनांक 02 सितम्बर 2026- स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता-2026 का आयोजन बाल भवन स्थित ए.क्यू.आई. हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 22 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक स्कूल से 2 छात्रों को प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया था। भाग लेने वाले छात्रों के 11 ग्रुप बनाए गए और आपस में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन 3 सितंबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंथ ठेंगड़ी सभागार में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। ग्वालियर के स्कूल को स्वच्छ रखने और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा शासकीय और प्राइवेट स्कूल में स्वच्छ स्कूल कम्पटीशन का आयोजन किया ।

इस आयोजन में स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को गीला, सूखा, विशेष देखभाल कचरा, सेनेटरी वेस्ट के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को इस दौरान गीले कचरे से घर पर जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को जागरूक करने के बाद आज 2 सितंबर को बाल भवन में बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विजेता बच्चों का परिणाम सुरक्षित रखा गया है, जिसकी घोषणा 3 सितंबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंथ ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।
एमआरएफ के बारे में बच्चों को किया जागरूक
वाद विवाद प्रतियोगिता से पूर्व सभी छात्रों को एमआरएफ मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के बारे में जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर ओपन डिबेट में भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित प्रबंधन, कचरा पृथक्करण तथा अपने घर, गली-मोहल्ले और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के संबंध में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि ग्वालियर शहर में प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा निकलता है। इस कचरे का उचित पृथक्करण एवं प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
More Stories
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
माधव विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम
जयप्रकाश सोनी बने स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के ग्वालियर जिला अध्यक्ष, समाज में हर्ष की लहर