ग्वालियर। 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के पांचवे दिन सेंट्रल रेलवे एवं नेवी 11 की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के प्रारंभ में पार्षद श्री जितेंद्र मुद्गल एवं श्री संजीव पोतनीस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
उपायुक्त सह खेल अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने जानकारी देते हुये बताया कि रेलवे हाॅकी स्टेडियम लोको हजीरा के हरे-भरे मैदान पर आयोजित की जा रही 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के पांचवे दिन पहला मैच सेंट्रल रेलवे मुंबई और महाराष्ट्र इलेवन के मध्य हुआ जिसमें सेंट्रल रेलवे ने 2-1 से मैच जीता । सेंट्रल रेलवे की टीम से जोगेंद्र युवराज ने 1-1 गोल किया। वहीं महाराष्ट्र की टीम से अनिकेत ने गोल किया।

सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि दूसरे मैच में ASCB जालंधर आर्मी इलेवन और नेवी इलेवन के मध्य रोमांचक दिल थामने वाला मैच हुआ हुआ जिसमें मैच बराबर 2-2 से बराबर रहा । मैच का परिणाम शूटआउट से हुआ। शूट आउट में नेवी में 3-2 से मैच जीता । आर्मी की टीम से cyril ने 2 गोल किया वहीं नेवी की टीम से रजत और संजीत ने 1-1 गोल किया ।
आज के मैच
सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत दिनांक 7 दिसंबर 2025 को पहला मैच दोपहर 12:00 बजे से सीटीसी एवं एन सी ओ आर लखनऊ के बीच एवं दूसरा मैच दोपहर 2:00 बजे से पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं आर सी एफ कपूरथला के बीच खेला जाएगा।
More Stories
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
माधव विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम
जयप्रकाश सोनी बने स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के ग्वालियर जिला अध्यक्ष, समाज में हर्ष की लहर