ग्वालियर। सर्दी के मौसम में बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में 20 नवंबर से बदलाव किया गया है। जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नर्सरी से 5वी कक्षा तक के बच्चों की कक्षायें अब प्रात: 9 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं। साथ ही छठवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षायें प्रात: 8.30 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 20 नवंबर से प्रभावशील होगा।
More Stories
ग्वालियर नगर निगम की अनोखी पहल: ‘स्वच्छ दिवाली 01 रुपये वाली’ अभियान से जरूरतमंदों को मिलेगा सामान
ग्वालियर में स्वर्णकार समाज के शीर्ष पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: समाज की एकजुटता और प्रगति पर हुआ गहरा मंथन
फोन पर बोला- हिंदी के लिए 9 दबाएं, खाते हो गए खाली