महिलाओं ने लगाए क्ले आर्ट, मेंहदी व फूड स्टॉल
ग्वालियर 28 सितम्बर 2025/ विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत रविवार को थीम रोड कटोरा ताल पर पर्यटन मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड से जुड़ी संख्या रागिनी फाउंडेशन द्वारा किया गया।
मेले में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा क्ले आर्ट, मेंहदी, फूड स्टॉल तथा गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन ग्वालियर की पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
More Stories
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का हुआ समापन, लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
ग्वालियर: स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 44 छात्र शामिल, आज घोषित होंगे विजेता
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र