ग्वालियर। देश के 9 राज्यों से आए एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्वालियर किले पर आयोजित ऑल इंडिया रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शिविर में अदम्य साहस, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया गया।यह प्रशिक्षण कैंप 15 एमपी बटालियन, एनसीसी ग्वालियर मुख्यालय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है, जिसमें 275 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल डी.एस. वर्मा ने बताया कि शिविर में कैडेटों को पर्वतारोहण की विभिन्न बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कुशल प्रशिक्षकों द्वारा कैडेटों को आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, साहसिक गतिविधियाँ, टग ऑफ वॉर का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव शिरीन ने कहा कि एनसीसी का यह प्रशिक्षण कैडेटों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। इसके साथ ही, इससे कैडेटों में टीमवर्क, लीडरशिप और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित होती है।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर जाफर अली, ट्रेनिंग जेसीओ सुबेदार नॉर्दन तमांग, जीसीआई मुस्कान राठौर, सभी पीआई स्टाफ और एएनओ उपस्थित रहे।
More Stories
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का हुआ समापन, लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
ग्वालियर: स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 44 छात्र शामिल, आज घोषित होंगे विजेता
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र