ग्वालियर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा चयनित 7 अधिकारियों व कर्मचारियों को महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, विनोद माठू यादव, प्रेमलता जैन, गायत्री मंडेलिया, संध्या कुशवा, मोनिका शर्मा, लक्ष्मी गुर्जर, शकील मंसूरी एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला द्वारा नगर निगम ग्वालियर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवीन चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के अवसर पर महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि नगर निगम में कार्य करना बहुत बडी चुनौती का कार्य है। लेकिन आप सभी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी तथा सभी के समन्वय के साथ करें। आप सभी को शुभकामनायें।

इस अवसर पर सभापति मनोज तोमर ने सभी नव नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी शहर विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्यकरें।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि नगर निगम में सेवा करने का मौका मिला है तो सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण सेवा व समर्पण के साथ जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें तथा जो पद आपको मिला है उस पद के साथ प्रतिदिन न्याय करें। निगम में कार्य करना चुनौतीपूर्ण तो है लेकिन यह एक बडा अच्छा अवसर है।
इन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
चयनित अभ्यर्थी जिसमें राजस्व निरीक्षक पद पर शिल्पा एडे पुत्री हेमराज एडे, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी पद पर सौरभ चौधरी पुत्र बाल कृष्ण चौधरी, संस्कार पाठक पुत्र मनोज पाठक, हिना यादव पुत्री एचके यादव, सहायक अग्निशमन अधिकारी पद पर जोगेन्द्र सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी पद पर काबिल सिंह राजोरिया पुत्र बालकिशन राजोरिया
More Stories
ग्वालियर में बड़ा एक्शन: होटल की लापरवाही पर निगम का डंडा
ग्वालियर में सेवा का संकल्प: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आलोक यादव का उत्कृष्ट योगदान
ग्वालियर में 10 दिवसीय पुस्तक मेला शुरू