भोपाल। म..प्र. निजी विश्वविद्यालय फीस विनियामक आयोग में डॉ. देवेन्द्र गुर्जर जी को पूर्णकालिक सचिव नियुक्त किए जाने पर म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी निगम मंडल पेंशनर्स मोर्चा के जिला संरक्षक एवं जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित उपमन्यु ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि डॉ. देवेन्द्र गुर्जर की नियुक्ति से आयोग छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने का कार्य करेंगे।
अमित उपमन्यु ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा।
More Stories
पद्मश्री जसपिंदर नरुला ने बिखेरे सूफियाना, लोक और शास्त्रीय सुरों के मनमोहक रंग
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, ग्वालियर में 7R विशेष सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
“आंबेडकर पुण्यतिथि पर महाविद्यालय में सामाजिक समानता व समरसता का संकल्प”