ग्वालियर। ग्वालियर जिले में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर यात्री बसों की विशेष जाँच मुहिम लगातार चलाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग के उड़नदस्ता द्वारा गोले का मंदिर एवं भिंड रोड क्षेत्र में यात्री बसों की सघन जाँच की गई।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि जाँच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त की गई। इन बसों में आवश्यक आपातकालीन निकास एवं फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं थे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा ओवरलोडिंग, पीयूसी सहित अन्य अनियमितताएँ पाए जाने पर 7 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी
More Stories
युवाओं के लिए बड़ा मौका, रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
रेलवे की सख्त कार्रवाई: रायरू स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान
गर्मी के मौसम में आसान उपाय अपनाकर घटाएँ बिजली बिल, जानिए स्मार्ट टिप्स