ग्वालियर। ग्वालियर में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम द्वारा अवैध वाहन धुलाई सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम के पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) अमले ने आज वार्ड क्रमांक 32 में अवैध रूप से संचालित धुलाई सेंटरों को बंद कराया।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में पानी की कमी को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें पानी के कनेक्शन काटना और उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों की जब्ती भी शामिल है।
सहायक यंत्री कार्तिक पटेल के अनुसार, निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में अवैध धुलाई सेंटरों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज नौगजा रोड, वार्ड 32 में कार्रवाई करते हुए कई धुलाई सेंटर बंद कराए गए।
इस दौरान उपयंत्री श्री जगदीश सेन, श्री रवेंद्र गौर, श्री बालक दास, श्री हरी शर्मा तथा ग्रुप इंचार्ज श्री दलवीर सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।
नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे जल संरक्षण में सहयोग करें और अवैध रूप से पानी के दुरुपयोग की सूचना निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
More Stories
ग्वालियर: पार्क विभाग की लापरवाही पर निगमायुक्त का सख्त एक्शन, 9 कर्मचारियों का वेतन रोका
सभापति मनोज सिंह तोमर का बड़ा फैसला, डेढ़ माह में नई व्यवस्था लागू
“शक्ति दीदी” नवाचार को CM उत्कृष्टता पुरस्कार