🌍 भारत-पाक और ईरान-इजराइल भी शामिल
👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अब तक भारत-पाकिस्तान और ईरान-इजराइल जैसे 11 अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में मध्यस्थता की है।
👉 ट्रम्प ने पहले 7 युद्ध सुलझाने का दावा किया था, लेकिन अब सांसद बायरन डोनाल्ड्स की लिस्ट शेयर कर संख्या 11 बताई।
👉 इस लिस्ट में आर्मेनिया-अजरबैजान, कंबोडिया-थाईलैंड, कांगो-रवांडा, मिस्र-इथियोपिया और सर्बिया-कोसोवो का विवाद भी शामिल है।
अमेरिका: भारतीय छात्र को पुलिस ने गोली मारी, परिवार सदमे में
👉 कैलिफोर्निया में तेलंगाना के रहने वाले भारतीय छात्र मोहम्मद निजामुद्दीन (30) को पुलिस ने गोली मारी।
👉 पुलिस का कहना है कि उसने अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया और आदेश न मानने पर गोली चलानी पड़ी।
👉 परिवार ने भारत सरकार से शव को स्वदेश लाने की अपील की है।
तालिबान ने ब्रिटिश दंपति को रिहा किया, 8 महीने से थे कैद
👉 79 वर्षीय पीटर और 75 वर्षीय बार्बी रेनॉल्ड्स को तालिबान ने 1 फरवरी 2025 को हिरासत में लिया था।
👉 यह दंपति 18 साल से अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा और ट्रेनिंग पर काम कर रहा था।
👉 कतर और ब्रिटेन सरकार की बातचीत के बाद दोनों को रिहा किया गया।
💣 जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध के बम मिले, 20 हजार लोग निकाले गए
👉 बर्लिन में WWII के दो बम मिलने से अफरा-तफरी मच गई।
👉 पुलिस ने 20,000 लोगों को घर खाली कराने का आदेश दिया और 500 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया।
👉 एक बम नदी के पास और दूसरा स्पांडाउ जिले में मिला।
🕉️ न्यू जर्सी अक्षरधाम मंदिर पर जांच खत्म, BAPS ने राहत की सांस ली
👉 मजदूरों के शोषण और जातिगत भेदभाव के आरोपों पर अमेरिका में चल रही जांच बंद कर दी गई।
👉 चार साल बाद न्याय विभाग और न्यू जर्सी अटॉर्नी ने केस खत्म किया।
👉 BAPS ने कहा- मंदिर आस्था और सेवा का प्रतीक है, झूठे आरोप बेबुनियाद साबित हुए।
ट्रम्प ने पुतिन पर साधा निशाना
👉 ब्रिटेन दौरे पर ट्रम्प बोले- “पुतिन ने भरोसा तोड़ा, बहुत सारे लोगों की जान ले रहे हैं।”
👉 उन्होंने कहा कि वह शांति समझौता करवाना चाहते थे, लेकिन पुतिन ने निराश किया।
इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, 4 लाख लोग शहर छोड़ भागे
👉 तीन दिन में 150 एयर स्ट्राइक और टैंक हमले किए गए।
👉 गाजा सिटी की 10 लाख आबादी में से 4 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।
👉 अब तक 65 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
🤝 भारत- पाक विवाद पर ट्रम्प का नया दावा
👉 ट्रम्प बोले- “भारत और पाकिस्तान में हमारी वजह से सीजफायर हुआ।”
👉 उन्होंने कहा- दोनों परमाणु देश व्यापार के लिए साथ आए।
👉 भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से हमेशा इंकार किया है और DGMO स्तर पर सीधी बातचीत बताई है।
More Stories
इलाज के लिए भारत लाई गईं पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी
एच-1बी वीजा और टैरिफ विवाद के बीच रुबियो-जयशंकर की मुलाकात
ट्रम्प का बड़ा दावा: भारत-पाक समेत 23 देश ड्रग तस्करी में शामिल