ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के संगठन विस्तार के तहत ग्वालियर जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां ग्वालियर जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सोनी की अनुशंसा, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल सोनी की सहमति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पृथ्वी पाल सिंह स्वर्णकार की स्वीकृति से की गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे, जिससे ग्वालियर जिले में स्वर्णकार समाज को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
ग्वालियर जिला कार्यकारिणी की नई सूची
संगठन द्वारा घोषित की गई नई नियुक्तियों के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता वर्मा जी
. मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती मंजू सोनी जी
. ग्वालियर जिला महामंत्री श्री मयंक सोनी जी
. ग्वालियर जिला प्रवक्ता श्री आलोक कुमार सोनी जी
. ग्वालियर जिला मंत्री श्री अनुज सोनी स्वर्णकार जी
. ग्वालियर जिला मंत्री श्री सोमनाथ सोनी जी
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी बधाई और शुभकामनाएं
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि नई टीम समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करेगी।
पदाधिकारियों का संकल्प:
“हमारी प्राथमिकता समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं की सहभागिता तथा संगठन के विस्तार को बढ़ावा देना है। इसके लिए ग्वालियर जिले में व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा
More Stories
सम्मान और विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए डॉ. सर्वेश दीक्षित
36 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद एडीपीसी डॉ. सर्वेश कुमार दीक्षित सेवानिवृत्त, शिक्षा विभाग ने दी भावभीनी विदाई
नीट परीक्षा 2026: कलेक्टर और एसएसपी ने लिया सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा