ग्वालियर, 21 मई 2026। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को आधुनिक और स्वरोजगार आधारित विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर अकाउंटिंग विथ टैली, ब्यूटी पार्लर, रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनर रिपेयरिंग, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर एवं ट्रैक्टर रिपेयरिंग, फूड प्रोसेसिंग, बेकरी, प्लम्बिंग, राजमिस्त्री, वुड कारपेंट्री, लेदर फुटवेयर, लेदर गुड्स, सिलाई, फैशन डिजाइनिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, मोबाइल रिपेयरिंग, कृत्रिम आभूषण निर्माण एवं मधुमक्खी पालन सहित कई रोजगारपरक व्यवसाय शामिल हैं।
12 जून तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक युवक-युवतियां 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी के लिए mpkhadigramodyog.com� पर विजिट किया जा सकता है।
आत्मनिर्भर बनने का अवसर
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से ऐसे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा जो कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते हैं या निजी क्षेत्र में रोजगार हासिल करना चाहते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला पंचायत कार्यालय ग्वालियर स्थित प्रबंधक कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9826284345 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ग्वालियर में बसों पर सख्त कार्रवाई
रेलवे की सख्त कार्रवाई: रायरू स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान
गर्मी के मौसम में आसान उपाय अपनाकर घटाएँ बिजली बिल, जानिए स्मार्ट टिप्स