सेवा, संवेदना और मानवता का जीवंत उदाहरण
ग्वालियर। दिनांक 16 जनवरी 2026 को रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज द्वारा सामाजिक सेवा की भावना को साकार करते हुए शहर की गरीब बस्तियों, बस स्टैंड एवं सड़कों के फुटपाथों पर ठंड में ठिठुरते जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य के दौरान कई ऐसे भावुक क्षण देखने को मिले, जिन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों के हृदय को छू लिया। विशेष रूप से दो बुजुर्ग महिलाओं द्वारा बार-बार दोनों हाथ उठाकर दी गई दुआएं पूरे कार्यक्रम का सबसे मार्मिक दृश्य रहीं। वह पल ऐसा था, जिसने यह एहसास कराया कि मानव सेवा में जो आत्मिक संतोष मिलता है, वह जीवन में कभी भी धन से प्राप्त नहीं किया जा सकता। सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज के अध्यक्ष रोटे. मनोज वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोटे. गजेन्द्र कुशवाह, रोटे. राकेश चन्द्र अग्रवाल, रोटे. एन. के. गोयल, रोटे. सुरेन्द्र श्रीवास्तव, रोटे. संदीप मिठास सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा, सहयोग और करुणा के कार्य करता आ रहा है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम भी उसी सेवा-संकल्प का एक सशक्त उदाहरण रहा, जिसने यह सिद्ध किया कि सच्ची सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है।
More Stories
छुट्टी के दिन भी एक्शन मोड में डीन, लापरवाही पर डॉक्टर को नोटिस
सड़क हादसे में उजड़े परिवार… अब इलाज के लिए भी तरस रही मासूम ज़िंदगी
हजीरा अस्पताल में नारी शक्ति का प्रेरणादायक कार्यक्रम