ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा गुरुवार प्रातः 8 बजे उनके समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, पार्षद सोनू त्रिपाठी, संजीव पोतनीश, जनप्रतिनिधि अजय तिवारी, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव सहित मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है तथा उनका बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
More Stories
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने की ग्वालियर जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
सम्मान और विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए डॉ. सर्वेश दीक्षित
36 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद एडीपीसी डॉ. सर्वेश कुमार दीक्षित सेवानिवृत्त, शिक्षा विभाग ने दी भावभीनी विदाई