June 14, 2026

रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज ने दिव्यांग बच्चों के लिए भेंट की उपयोगी सामग्री

ग्वालियर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज द्वारा दिव्यांग बच्चों के स्कूल “अहसास” में विशेष उपयोगी सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री रोटरी डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के अंतर्गत प्राप्त राशि से उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के वर्ष 2026-27 के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रदीप पाराशर ने स्कूल को ट्रेडमिल, वाटर कूलर, पूल पंप, प्रिंटर तथा फिजियोथेरेपी की सी.पी.एम. मशीन भेंट की। इन उपकरणों से दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य, पुनर्वास और दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

“अहसास” स्कूल की संचालिका गीता ढींगरा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी स्वयं की पुत्री दिव्यांग होने के कारण उन्होंने अपना जीवन दिव्यांग बच्चों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पिछले 25 से 27 वर्षों से वे इस संस्थान का संचालन कर रही हैं, जहां वर्तमान में लगभग 70 बच्चों को विशेष शिक्षा एवं देखभाल प्रदान की जा रही है। इस सेवा कार्य में उनके पति आलोक ढींगरा भी निरंतर सहयोग और समर्पण के साथ जुड़े हुए हैं।

रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा इस वर्ष विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों पर लगभग 2.25 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल वर्षों से समाजहित और जनकल्याण के प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर ममता वर्मा, कार्यक्रम संयोजक शरद भारद्वाज, सचिव प्रभात अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश भोला, किरण भोला, राजेश जैन, संदीप मिठास, आगामी अध्यक्ष विवेक तिवारी, राकेश अग्रवाल, आगामी कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ सिंघल, आगामी सहायक प्रांतपाल गजेन्द्र सिंह कुशवाह, डी.आर.आर. जय सिंह कुशवाह, प्रशांत भदौरिया, गजराज भदौरिया सहित क्लब के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज का यह प्रयास समाज के विशेष जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।