ग्वालियर । जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीमों ने विक्की फैक्ट्री क्षेत्र एवं अन्य स्थानों से रेत, मुरम व खनिज डस्ट के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन जब्त किए हैं। इन सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज, परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

खनिज विभाग की टीम ने विक्की फैक्ट्री के पास छापामार कार्रवाई कर रेत से भरी हुई एक ट्रेक्टर ट्रॉली व एक अन्य वाहन जब्त किया है। इसी तरह ग्राम मेहरा के पास मुरम से भरा छ: चक्का वाला डम्पर व अवैध रूप से खनिज डस्ट लेकर जा रहे 18 चक्का का ट्रॉला जब्त किया गया है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी वाहन संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में भेजे गए हैं। साथ ही खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
More Stories
रेलवे की सख्त कार्रवाई: रायरू स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान
गर्मी के मौसम में आसान उपाय अपनाकर घटाएँ बिजली बिल, जानिए स्मार्ट टिप्स
बिना किताब के आने वाले छात्रों को स्कूल से नहीं रोका जाएगा