ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को उप नगर ग्वालियर स्थित भाजपा कोटेश्वर महादेव मंडल के बूथ क्रमांक-119, शक्ति केंद्र-7, वार्ड क्रमांक-4 पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना।
कार्यक्रम के पश्चात ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी विचार, राष्ट्र निर्माण का संकल्प, जनभागीदारी की भावना और विकसित भारत का विजन देशवासियों को नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सभी का दायित्व है कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उल्लेखनीय है कि ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आम उत्पादक किसानों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि आज का किसान परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाकर न केवल उत्पादन बढ़ा रहा है, बल्कि गुणवत्ता, मूल्यवर्धन और नए बाजारों की ओर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने किसानों के नवाचार, आत्मनिर्भरता और कृषि क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की चर्चा करते हुए उन्हें देश की प्रगति का महत्वपूर्ण भागीदार बताया।
More Stories
समय पर पूरी हों जल संसाधन परियोजनाएं : मंत्री तुलसीराम सिलावट
ग्वालियर में यति नरसिंहानंद का दौरा: गोडसे प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
किसान कल्याण वर्ष 2026: ग्वालियर में उत्कृष्ट किसानों का सम्मान