October 26, 2025

शाखा – जैन मिलन महिला, फालका बाजार, ग्वालियर*

 

दिनांक 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को जैन मिलन महिला फालका बाजार शाखा द्वारा सेवा कार्य का आयोजन ग्वालियर स्थित आत्म ज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर पौष्टिक नाश्ते के रूप में पोहा एवं मिठाई का वितरण किया गया। शाखा की सभी बहनों ने मिलकर पूरे सहयोग और समर्पण भाव से इस सेवा कार्य को सफल बनाया।आज ही के दिन निर्माण काण्ड भाषा पूर्ण हुआ था, अतः इस अवसर पर दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर भी मंगलकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम की गरिमा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन, क्षेत्रीय सचिव कमलेश जैन, राष्ट्रीय संयोजिका रेखा जैन, पारस जैन, क्षेत्रीय सदस्य चंदा जैन एवं कुशल चंद्र जैन की विशेष उपस्थिति से और भी बढ़ गई।शाखा अध्यक्ष शैफाली जैन, मंत्री इन्दु जैन, उत्कर्ष जैन, संतोष जैन, सगींता जैन एवं वेदांशी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।