📰 महिला से छेड़छाड़ 😡 बोला- प्रॉपर्टी 🏠 और चेक 💳 चाहिए तो मेरे साथ रहना होगा
ग्वालियर।
विनय नगर की रहने वाली एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर विनोद शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने का झांसा दिया। वहां आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं रहेगी तो न तो ब्लैंक चेक 💳 लौटाएगा और न ही छिंदवाड़ा की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 🏠 वापस करेगा।
महिला के अनुसार, आरोपी ने न सिर्फ दबाव बनाया बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की 🤬। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी।
घटना के बाद महिला ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई और देर रात पिता 👨👧 के साथ बहोड़ापुर थाना 🚔 पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
More Stories
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ रात में छापामार कार्रवाई, बेहट रोड से डंपर जब्त
“कमजोर वर्गों के विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु मुरार क्षेत्र में जनचेतना शिविर आयोजित”
कोतवाली दतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात बरामद