ग्वालियर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले अजमीढ़ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीज के रंग में रंगी नजर आईं।

हरियाली तीज के इस खास आयोजन में हर उम्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, बच्चों के लिए विशेष तीज क्विज ऑफ क्वेश्चन भी रखा गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

राजस्थानी परंपरा और संस्कृति की झलक के बीच महिलाओं ने गीत-संगीत, हंसी-मजाक और मनोरंजक खेलों का जमकर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस आयोजन ने समाज की महिलाओं को एक साथ आने, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा आपसी प्रेम और खुशियां साझा करने का खूबसूरत अवसर प्रदान किया। महिला मंडल के इस आयोजन की सभी ने सराहना की।
More Stories
युवाओं के लिए बड़ा मौका, रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ग्वालियर में बसों पर सख्त कार्रवाई
रेलवे की सख्त कार्रवाई: रायरू स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान