February 6, 2026

कोतवाली दतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चोरी गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात बरामद

दतिया। कोतवाली थाना दतिया पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक बड़ी चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गया सम्पूर्ण सोना-चांदी एवं नगदी भी बरामद कर ली है। इस कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण,दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात्रि को दतिया शहर स्थित पंकज शुक्ला वाली गली में एक सूने मकान को अज्ञात चोर द्वारा निशाना बनाया गया। चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया,इस संबंध में फरियादी जयहिन्द सिंह परमार,पिता उदयभान सिंह परमार, उम्र 48 वर्ष, निवासी पंकज शुक्ला वाली गली, दतिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 822/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं सटीक कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया के कुशल मार्गदर्शन में इस चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की मदद से घटना स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए।मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध सतेन्द्र सिंह परमार, पिता पुष्पेन्द्र सिंह परमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंकज शुक्ला वाली गली, छोटा बाजार, दतिया को चिन्हित कर दबिश दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने नए साल में पार्टी करने और शान-शौकत दिखाने के लिए अपने ही मौसा के घर से चोरी की थी।चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा माल मशरूका बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल हैं “सोने का एक हार, सोने की एक हाय, लेडीज़ सोने की चार अंगूठियाँ,कान के बाले (03 जोड़ी),सोने की नाक की दो नथ,सोने की एक बेंदी,सोने की एक चैन,बच्चों के हाथ के सोने के कंगन ( मोती लगे दो नग)चांदी की छोटी पायल* (02)टूटी पायल (02),टूटे बिछिया (13),पायल के टूटे मोती एवं लड़ी,बरामदगी के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ,इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली दतिया निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 739 बृजमोहन, आरक्षक 368 अरविन्द, 298 रविन्द्र यादव, आर. वीरेन्द्र (साइबर सेल) एवं आर. शुभम की विशेष रूप से सराहनीय भूमिका रही,निष्कर्ष,कोतवाली दतिया पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए दतिया में कोई स्थान नहीं है। पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता के चलते न केवल अपराध का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि पीड़ित को भी उसका चोरी गया सम्पूर्ण माल वापस मिल सका।