December 17, 2025

🛣️ ट्रांसपोर्ट नगर संगठन ने निगम आयुक्त का किया सम्मान

82 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य को दी गई स्वीकृति

ग्वालियर | बुधवार ट्रांसपोर्ट नगर की प्रमुख यातायात समस्याओं के निराकरण के प्रयासों के लिए नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय का आज ट्रांसपोर्ट नगर संगठन के पदाधिकारियों ने भव्य सम्मान किया। संगठन ने आयुक्त से भेंट कर उनकी सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और यातायात अव्यवस्था को लेकर लगातार मांग उठ रही थी। इस दिशा में नगर निगम आयुक्त द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य आरंभ कराए गए हैं। सबसे बड़ी पहल के रूप में 82 लाख रुपए की लागत से मुख्य सड़क के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रजनीश गुप्ता, सिटी प्लानर श्री ए.पी.एस. जादौन ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन की ओर से उनके पदाधिकारी श्री सुनील महेश्वरी राजीव मोदी प्रकाश मोटवानी फिरोज खान रईस खान , विवेक त्यागी आदि सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट संचालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।