ग्वालियर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर के सभी पार्क एवं ऐसे पार्क जहां डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, उनकी साफ सफाई, रंगाई पुताई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण हो जाऐं। यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने डॉ. अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगम मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य श्री अवधेश कौरव, पार्षद श्री प्रमोद खरे, अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री श्री अशोक गुप्ता, श्री अजय शाक्यवार एवं श्रीमती अभिलाषा बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि शहर में जिन स्थानों, पार्क में डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमायें स्थापित हैं, ऐसे सभी स्थानों की बेहतर साफ सफाई हो तथा प्रॉपर लाइटिंग की व्यवस्था हो एवं पेयजल इत्यादी की व्यवस्था हो। इसके साथ ही प्रतिमाओं की साफ सफाई, पॉलिस इत्यादि जो भी आवश्यक हो सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाऐं। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
More Stories
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने की ग्वालियर जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
सम्मान और विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए डॉ. सर्वेश दीक्षित
36 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद एडीपीसी डॉ. सर्वेश कुमार दीक्षित सेवानिवृत्त, शिक्षा विभाग ने दी भावभीनी विदाई