ग्वालियर। दीपावली के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला, फालका बाजार शाखा की वीरांगना बहनों ने सामाजिक पुण्य का कार्य कर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। शाखा की सभी बहनें सबसे पहले मनोरंजन पार्क, जे.सी. मिल रोड पहुँचीं, जहाँ जरूरतमंद लोगों को मिठाई, राशन, कपड़े, दीपक, खील और बतासे वितरित किए गए।इसके पश्चात सभी बहनें वासुपूज्य भगवान के मंदिर, नानकराम की बगीची, फोर्ट रोड पहुँचीं। वहाँ बहनों ने मंदिर की सफाई की, जिनवाणी और शास्त्रों पर कवर चढ़ाए तथा पुराने शास्त्रों को ठीक कर यथास्थान विराजमान किया। दीपावली पवित्र पर्व पर किया गया यह पुण्य का कार्य शाखा की बहनों के समर्पण, एकता और कर्मठ का प्रतीक रहा। शाखा अध्यक्ष शैफाली(अंजू) जैन ने बताया कि ऐसे सेवाकार्य समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मंत्री इन्दु जैन ,कोषाध्यक्ष रजनी जैन और कुमकुम जैन सहित सभी वीरांगना बहनों का इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग रहा।
More Stories
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का हुआ समापन, लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
ग्वालियर: स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 44 छात्र शामिल, आज घोषित होंगे विजेता
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र