February 9, 2026

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  

श्री लक्ष्मीजी की महाआरती, सहभोज और स्वच्छता दूत बहनों का सम्मान बना कार्यक्रम की खास पहचान

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का आयोजन द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट, सनसिटी रोड पर भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दीपों की जगमगाहट, भक्तिमय संगीत और समरसता के भाव से ओतप्रोत यह आयोजन कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए एक यादगार क्षण बन गया।

✨ *कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ*

➡️ श्री लक्ष्मीजी की महाआरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

➡️ 1100 स्वच्छता दूत बहनों का साड़ी व उपहार देकर हुआ सम्मान

➡️ सामाजिक समरसता सहभोज में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साथ लिया प्रसाद

➡️ रिमोट कंट्रोल आतिशबाजी ने खींचा सबका ध्यान

➡️ श्रीयंत्र की रंगोली और दीप सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र

➡️ धार्मिक आर्केस्ट्रा प्रस्तुतियाँ — “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे…” ने समा बाँध दिया

*🎇 विशेष उपस्थिति*

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। दीपों से सजी रंगोली और धार्मिक संगीत की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

*🙏 उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि*

ऊर्जा मंत्री: श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मंत्री: श्री नारायण सिंह कुशवाह

सांसद: श्री भारत सिंह कुशवाह

प्रदेश मंत्री: श्री लोकेंद्र पाराशर

पूर्व सांसद: श्री विवेक नारायण सेजवलकर

पूर्व मंत्री: श्री जयभान सिंह पवैया

जिलाध्यक्ष: श्री जय प्रकाश राजौरिया

सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🎉 दीपों की रोशनी, समरसता की छटा **— भाजपा ग्वालियर परिवार ने यूं मनाया दीपावली मिलन*

भाजपा ग्वालियर महानगर परिवार ने दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का सुंदर संदेश दिया। यह आयोजन भाजपा परिवार की संस्कृति, संस्कार और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक बना।