October 26, 2025

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला

भारत के बेटे की अंतरिक्ष से ऐतिहासिक वापसी

 भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन 🌌 अंतरिक्ष में और 18 दिन 🛰️ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज 🌍 धरती पर सकुशल लौट आया है। शुभांशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल प्रशांत महासागर 🌊 में सफलतापूर्वक उतरा। उनका यान सोमवार शाम करीब 🕓 4:45 बजे ISS से अनडॉक हुआ था।


🧑‍🚀 ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला

शुभांशु के सुरक्षित लौटने पर पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है। उनके पिता 👨‍👦 शंभू दयाल शुक्ला ने कहा:

🙏 “हम शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं…”


🛡️ रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर शुभांशु शुक्ला को आशीर्वाद दिया और उनके पिता से बातचीत की। उन्होंने कहा:

“ पूरे देश को उन पर गर्व है।”

इसके साथ ही उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।”