अग्निशमन यंत्र व सुरक्षा मानक सही न पाए जाने पर 5 बसों का चालान
ग्वालियर। यात्री बसों में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की जिला प्रशासन द्वारा जाँच कराई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम ने गुरुवार 16 अक्टूबर को विक्की फैक्ट्री तिराहे सहित अन्य सड़कों पर 32 यात्री बसों की जांच की।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि जाँच में पाँच बसों में अग्निशमन यंत्र व सुरक्षा मानक सही नहीं पाए गए। इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही आगाह किया गया है कि यदि सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया तो इन बसों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं रहेगी। गुरुवार को की गई बसों की चैकिंग के लिये गए दल में परिवहन निरीक्षक एवं पुलिस बल शामिल था।
More Stories
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का हुआ समापन, लोगों को नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
ग्वालियर: स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 44 छात्र शामिल, आज घोषित होंगे विजेता
ईरा वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में रक्तदान शिविर संपन्न, करीब 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्र