ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री बाबूलाल सोनी जी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश) को राजस्थान प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपक वर्मा स्वर्णकार द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी कर यह दायित्व सौंपा गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
जारी पत्र के अनुसार, राजस्थान में संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, संगठित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया कि श्री बाबूलाल सोनी जी के लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण से राजस्थान में संगठन को नई दिशा व मजबूती मिलेगी।
बधाई एवं शुभकामनाएं
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार श्री कैलाश सोनी (पूर्व सांसद), राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ. प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अविनाश सेठ सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री बाबूलाल सोनी जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
More Stories
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज
युवाओं के लिए बड़ा मौका, रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ग्वालियर में बसों पर सख्त कार्रवाई