ग्वालियर। सम्राट तानसेन की संगीत नगरी ग्वालियर में शुक्रवार को हरियाली तीज के अवसर पर सुरों की शानदार महफिल सजी। 9 डायमण्ड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दाल बाजार स्थित गूंज संगीत स्टूडियो में हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन के गीतों, सदाबहार नगमों और मधुर सुरों से सजी इस संगीतमय शाम ने मौजूद संगीत प्रेमियों को देर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में करीब 30 गायकों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जबकि लगभग 40 संगीत प्रेमी और दर्शक कार्यक्रम में शामिल हुए। स्टूडियो दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं और श्रोताओं ने गायकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुर सरिता संगीत ग्रुप के डायरेक्टर अनिल चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गूंज संगीत स्टूडियो के संचालक सतीश अग्रवाल एवं तीर्थराज उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन मयंक मोहन चतुर्वेदी ने किया। अपनी प्रभावी एंकरिंग से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को लगातार जीवंत बनाए रखा। वहीं नंदकिशोर पारिख ने आभार प्रदर्शन किया।
सावन के गीतों ने बांधा समां
हरियाली तीज की थीम पर आयोजित इस संगीत संध्या में सावन और बारिश से जुड़े लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कहीं सोलो गायकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तो कहीं डुएट गीतों में कलाकारों की जुगलबंदी ने खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रमुख गीतों और कलाकारों में मयंक मोहन एवं नंदकिशोर ने बरसात के मौसम में, नंदकिशोर एवं शिवानी ने फिर छिड़ी रात बात फूलों की, अर्चना दानवे ने तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती में प्रस्तुति दी। पल्लवी शर्मा ने रिमझिम के गीत सावन सोलो प्रस्तुत किया।
विनीता अग्रवाल एवं अजय बांगर ने कुछ कहता है ये सावन पेश किया, जबकि विनीता अग्रवाल ने जरे कारे बदरा की सोलो प्रस्तुति भी दी। अर्चना शर्मा ने बरसात में जब आएगा सावन, पूनम बाथम एवं सतीश अग्रवाल ने आज रपट जाए प्रस्तुत किया और पूनम बाथम ने थम के बरस की सोलो प्रस्तुति भी दी।
सुनील जैन ने सावन के झूलों ने मुझको, दिनेश बघेल एवं सपना बाथम ने मैं तेरे प्यार में पागल, जबकि बबलू भोसले ने लगी आज सावन की फिर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
छाया बाथम ने नैनों में बदरा छाए बिजली की सोलो प्रस्तुति दी। ज्योति सेंगर एवं मनोज ने तुम आए तो फिजाओं, जबकि मनोज तिवारी एवं ज्योति सेंगर ने तेरी रब ने बना दी जोड़ी गीत पर शानदार जुगलबंदी पेश की।
गिरीश अग्रवाल ने ओ मेरी जोहराजबी की सोलो प्रस्तुति दी। सुमन एवं नरेश बलेचा ने बादल यूं गरजता है, दुर्गेश श्रीवास्तव ने अब के बरस भेज भैया को, प्रदीप खरे ने गरजत बरसात सावन आयो रे तथा नरेश एवं सुमन बलेचा ने आया सावन झूम के हो प्रस्तुत किया।
तीर्थराज उपाध्याय ने बरखा रानी जरा जम के बरसो की सोलो प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। अजय बांगर एवं विनीता अग्रवाल ने कुछ कहता है ये सावन, दिनेश एवं सपना बाथम ने हाय रे हाय नींद नहीं आए, अमिता ग्वालहरकर ने नैना बरसे रिमझिम रिमझिम की सोलो प्रस्तुति और शैलेन्द्र पुरोहित ने ये मौसम भी गया गीत पेश किया।
इसके अलावा अर्चना दानवे एवं बत्रा जी की प्रस्तुति तथा शबाना खान की सोलो प्रस्तुति तू वादा न तोड़ वादा न तोड़ ने भी श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में अन्य गायकों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर संगीत की इस शाम को यादगार बना दिया।
“सभी कलाकार चमकते हुए सितारे हैं”—विनीता अग्रवाल
ग्रुप की डायरेक्टर विनीता गिरीश अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप का नाम ‘9 डायमण्ड’ इसलिए रखा गया है, क्योंकि इससे जुड़े सभी कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में चमकते हुए सितारे हैं। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप का दूसरा आयोजन है और आने वाले समय में भी संगीत प्रेमियों के लिए ऐसे अनेक यादगार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान सोलो और डुएट प्रस्तुतियों के साथ सावन के सदाबहार नगमों ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। सुरों की मिठास, कलाकारों की शानदार गायकी और दर्शकों के उत्साह से सजी यह शाम ग्वालियर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गई।
More Stories
केंद्रीय पुस्तकालय में ‘समर कैंप-2026’ का भव्य समापन, ‘मोबाइल थीम ड्रामा’ ने जीता दिल
संगीत के सुरों से गूंजा शिवपुरी, “चंबल की आवाज” में प्रतिभाओं ने दिखाया दम
ग्वालियर व्यापार मेला में कथक डांस वर्कशॉप बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह