ग्वालियर। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संभाग ग्वालियर के लश्कर, साठे की गोठ स्थित समाज भवन में समाज के होनहार और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य ‘सम्मान समारोह’ का सफल आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में समाज की प्रतिभाओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं सम्मानीय मंच
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अतुल सोनी जी (सीएसपी, मुरार थाना ग्वालियर) उपस्थित रहे। उनके साथ ही मंच पर समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक और प्रबुद्ध जन मंचासीन रहे, जिनमें शामिल रहे डॉ. जे.एन. सोनी जी (वरिष्ठ समाजसेवी), श्री बृजभान सोनी बाबूजी, श्री नारायण दास तामिया जी, श्री पवन वर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष), श्री राजकुमार सोनी, पाली वाले (सराफा व्यापारी), श्री हिमांशु जी सोनी (संचालक, LWPS), श्री देवेंद्र कुमार सोनी, बालाजी वाले (वर्तमान अध्यक्ष)

प्रतिभाओं का सम्मान और मार्गदर्शन
समारोह के दौरान कक्षा 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ जनों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि श्री अतुल सोनी जी और अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
रीढ़ की हड्डी बने समाज के कर्मठ कार्यकरता
इस भव्य और अनुशासित कार्यक्रम की सफलता के असली सूत्रधार समाज की विभिन्न समितियों के कार्यकर्ता रहे। पर्दे के पीछे रहकर दिन-रात एक करने वाले: शिक्षा समिति, स्वास्थ्य समिति, स्वावलंबन समिति इन सभी संस्थाओं के ऊर्जावान सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी बेहतरीन कार्यकुशलता का परिचय दिया। साथ ही, समाज की मातृशक्ति ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं के इसी निस्वार्थ सेवा भाव और एकजुटता के कारण ही यह आयोजन इतना भव्य और ऐतिहासिक बन सका।

अध्यक्षीय उद्बोधन एवं धन्यवाद
कार्यक्रम के समापन पर वर्तमान अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सोनी (बालाजी वाले) ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पधारे सभी अतिथियों, गौरवान्वित अभिभावकों, प्यारे बच्चों और विशेष रूप से जी-जान से जुटे रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का सहृदय आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
More Stories
स्वस्थ व्यक्ति से होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण : पुष्पा डोढी
भारत विकास परिषद तानसेन शाखा ने शुरू की शीतल जल सेवा, लोहामंडी में प्याऊ का लोकार्पण
छुट्टी के दिन भी एक्शन मोड में डीन, लापरवाही पर डॉक्टर को नोटिस