प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर के उपनगर स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, पूजन एवं आराधना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल राष्ट्रसेवा की कामना की।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा कोटेश्वर महादेव मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रसादी वितरित कर शुभकामनाएं भी दी गईं।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता एवं विकास के नए आयाम छू रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। वहीं मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण सुधारों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों ने देश के आर्थिक ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, कल्याणकारी योजनाओं के वितरण तंत्र और राजनीतिक विमर्श को व्यापक रूप से प्रभावित किया है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी नागरिकों से विकसित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
More Stories
‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का श्रवण, ऊर्जा मंत्री ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
समय पर पूरी हों जल संसाधन परियोजनाएं : मंत्री तुलसीराम सिलावट
ग्वालियर में यति नरसिंहानंद का दौरा: गोडसे प्रतिमा पर किया माल्यार्पण