April 30, 2026

ग्वालियर: पार्क विभाग की लापरवाही पर निगमायुक्त का सख्त एक्शन, 9 कर्मचारियों का वेतन रोका

ग्वालियर। नगर निगम के पार्क विभाग में सामने आई गंभीर लापरवाही पर निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्कों के रखरखाव, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्यों में अनियमितता पाए जाने के बाद विभाग के 9 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद की गई।

लापरवाही करने पर पार्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का रोका वेतन

इन कर्मचारियों का रोका वेतन

लापरवाही के चलते जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, उनमें नोडल अधिकारी, पार्क अधीक्षक, उद्यान पर्यवेक्षक और प्रभारी अधिकारी सहित कुल 9 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

नोडल अधिकारी पार्क विभाग श्री मुकेश बसंल, श्री शैलेन्द्र चौहान, प्रभारी पार्क अधीक्षक, श्री राजकुमार सिंह कुशवाह, उद्यान पर्यवेक्षक, श्री दिनेश कुशवाह, उद्यान पर्यवेक्षक, श्री सुभाष शाक्य, उद्यान पर्यवेक्षक,श्री रवि पाराशर, उद्यान पर्यवेक्षक,श्री महेन्द्र सिंह कुशवाह, उद्यान पर्यवेक्षक, श्री अंकित परिहार, उद्यान पर्यवेक्षक,श्री राजकुमार नागर, प्रभारी उद्यान पर्यवेक्षक शामिल है। आयुक्त ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता और कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाती, तब तक वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

क्या-क्या खामियां आईं सामने?

समीक्षा बैठक में कई बड़ी लापरवाहियां उजागर हुईं—

इस वर्ष पौधारोपण की कार्ययोजना अब तक तैयार नहीं की गई

पौधारोपण के लिए पर्याप्त गड्ढों की खुदाई नहीं

डिवाइडरों पर लगे पौधों की नियमित सिंचाई नहीं, जिससे कई पौधे गर्मी में सूख गए

डिवाइडरों से धूल-मिट्टी उड़ने की समस्या, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित

लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं किए गए। इसके अलावा, शहर में लगाए गए 46 फाउंटेन का नियमित संचालन नहीं होने पर भी सवाल उठे हैं, जिससे उनके रखरखाव पर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं।

आयुक्त ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता और कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाती, तब तक वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।