शिवपुरी। पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सिंगिंग प्रतियोगिता “चंबल की आवाज” का ऑडिशन राउंड शनिवार को शिवपुरी में उत्साह और संगीत के सुरों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। शहर के मीर गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंच पर एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शक देर तक तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

प्रतियोगिता में कुल 62 प्रतिभागियों ने फिल्मी, सूफी, भजन और गजल जैसी विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों के सुर, ताल, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर जजों ने 20 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल के लिए चयनित किया।
रविवार को आयोजित सेमीफाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन गायकी से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का जजमेंट प्रसिद्ध गायक ललित रावत ने किया। कड़े मुकाबले के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए चार प्रतिभागियों का चयन किया गया।

ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित प्रतिभागी:- संगीता श्रीवास्तव, नीरज खरे, विपलप गुप्ता, दर्शन कसेरा
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान पूरे आयोजन में सांस्कृतिक और संगीतमय माहौल बना रहा। पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापक आशा पाटील ने कार्यक्रम का लाइव अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी के सुप्रसिद्ध गायक और शायर “सुकून शिवपुरी” के नाम से विख्यात प्रदीप दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “चंबल की आवाज जैसा मंच क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह मंच युवाओं को अपनी कला को निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर देता है।”
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार शर्मा, फैज अली, असलम खान, अनु म्यूजिक साउंड के अनु भाई, पाखी इवेंट के डायरेक्टर सुनील जैन, कोऑर्डिनेटर बबलू भोसले, म्यूजिक डायरेक्टर हरीश बत्रा, रोहित जैसवार और मुकेश भदकारिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 150 से अधिक दर्शक मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार “चंबल की आवाज” प्रतियोगिता ग्वालियर सहित पांच जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसमें अलग-अलग शहरों में ऑडिशन और सेमीफाइनल राउंड होंगे।
आगे इन शहरों में होंगे ऑडिशन
मुरैना: 14 मार्च ऑडिशन, 15 मार्च सेमीफाइनल (आरआर मॉल, दत्तपुरा)
दतिया: 21 मार्च ऑडिशन (होटल गुरुजी पैलेस), 22 मार्च सेमीफाइनल
श्योपुर: 28 मार्च ऑडिशन, 29 मार्च सेमीफाइनल
ग्वालियर: 4 अप्रैल ऑडिशन, 5 अप्रैल सेमीफाइनल (गूंज संगीत स्टूडियो, दाल बाजार)
सभी शहरों में ऑडिशन और सेमीफाइनल के बाद प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 19 अप्रैल को ग्वालियर के बाल भवन (रूप सिंह स्टेडियम रोड) पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में प्रतिभागी आवेदन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में संगीत, प्रतिभा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:-
8770678873, 9827074850
More Stories
ग्वालियर व्यापार मेला में कथक डांस वर्कशॉप बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
महाराज बाड़े पर ‘वॉलीवुड नाइट’ में 18 गायकों ने दी नॉनस्टॉप प्रस्तुति
वाद्य सुरों और नृत्य की लय में झलका आनंद उत्सव, दीपदान से गूंजी रामभक्ति की भावना