March 10, 2026

फाग गीतों और राधा-कृष्ण लीलाओं के बीच भाजपा का होली मिलन समारोह संपन्न

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मार्गदर्शन में ग्रांड केसल रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर मां शारदे का पूजन, दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संघ के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य यशवंत इंदापुरकर, प्रांत के सहकार्यवाह विजय दीक्षित, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव नवल शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एल.एन.आई.पी.) की कुलपति डॉ. कल्पना शर्मा और राजा मानसिंह कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. स्मिता सहस्त्रबुद्धे का मंच से शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इससे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनी फिल्म ‘शतक’ देखी और संघ के उद्गम, प्रारंभिक संघर्ष तथा संगठन के आचरण के बारे में जानकारी प्राप्त की।

समारोह के दौरान फाग गीतों और राधा-कृष्ण की लीलाओं के मंचन ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सहभोज में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, धर्मेंद्र तोमर, ओमप्रकाश शेखावत, अशोक शर्मा, समीक्षा गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, सतेन्द्र शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, विकास साहू, लता सिंह, रेशू रजावत, प्रिया तोमर, अजय द्विवेदी, अमित बंसल, नीलिमा शिंदे, करुणा सक्सेना, अमित जैन, उमेश जोशी, रूपेंद्र सिंह चौहान, दारा सिंह सेंगर, संतोष राजौरिया, संतोष गोड़ियाले, योगेंद्र सिंह तोमर, महेश भदौरिया, सत्यपाल, बंटी बघेल, मुकेश दुबे, आशु श्रीवास, अमर कुटे सहित जिला व मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।