February 6, 2026

9–10 दिसंबर: पनिहार जैन आदिश्वर धाम में भव्य वेदी शिलान्यास समारोह

 

ग्वालियर । ग्वालियर शिवपुरी हाइवे पर पनिहार में स्थित अति प्राचीन दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री आदिश्वर धाम भौंरा में परम पूज्य मेडिटेशन गुरु श्री विहसंत सागरजी महाराजा ओर मुनि श्री विश्व सौम्य सागर महाराज (ससंघ)के सानिध्य एवं निर्देशन में 09 ओर 10 दिसम्बर भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित होगा। इस शिलान्यास समारोह की पत्रिका का विमोचन उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने किया।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दो दिवसीय शिलान्यास समारोह के लिए आज सोमवार को उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज ससंघ का आदिश्वर धाम में मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्याय श्री ससंघ नया गांव से पाद विहार कर पनिहार के आदिश्वर धाम की सीमा से ढोल ताशे के साथ आदिश्वर धाम के पदाधिकारियों ने दोनों संतो की भव्य आगवानी कर उनके चरणों का जल से पाद प्रक्षालन किया।

शिलान्यास पर जैन अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम भौंरा में दो दिवसीय ये कार्यकम होगें

अतिशय समिति के गुलज़ारी लाल जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज ओर प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री मेहगांव के मार्गदर्शन में 09 दिसंबर को सुबह 09 बजे से मंदिर के प्रांगण में मंगल प्रवचन ओर वास्तु विधान होगा। वही बुधवार 10 दिसम्बर को सुबह 11 बजे भव्याति भव्य वेदी शिलान्यास समारोह कार्यकम आयोजित होगा।

10 को कार्यक्रम में जाने के लिए निशुल्क बसे ग्वालियर के अलग अलग जगहों से रहेगी

ग्वालियर से पनिहार शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने के लिए अलग अलग स्थानों से निशुल्क बस लगाई जाएंगी। 10 दिसंबर को सुबह 07 बजे से मुरार महावीर भवन ठंडी सड़क।थाटीपुर, सिटी सेंटर, चेतकपुरी चौराहा होते हुए पनिहार जाएगी। (२) दूसरी बस श्री गोकुलचंद जैसवाल जैन मन्दिर, लोहा मंडी से बस गोपाचल, इंदरगंज, नया बाजार , गुड़ी गुडा नाका होते हुए पनिहार जाएगी। महावीर कॉम्लेक्स नई सड़क लश्कर से।आनंदनगर से विनय नगर महावीर जैन मंदिर से शिन्दे की छावनी से। माधोगंज चौराहे से सिकंदर कंपू जैन मन्दिर से रवाना होगी।