ग्वालियर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सेना का ध्वज (बैज) लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री प्रतीक राव सहित विभागीय अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज (बैज) लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण में इस योगदान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि झंडा दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक है। उनके त्याग और समर्पण को सदैव सर्वप्रथम स्थान दिया जाना चाहिए।
More Stories
रोटरी क्लब ग्वालियर हेरिटेज ने कामकाजी महिला छात्रावास में वाटर प्यूरीफायर का किया लोकार्पण
रोटरी क्लब ग्वालियर हैरिटेज द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण
रोटरी हैरिटेज क्लब का नव वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न