April 3, 2026

एलपीजी से 20% सस्ती — अब ग्वालियर में PNG गैस का बढ़ता नेटवर्क!

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में घरेलू गैस व्यवस्था तेजी से आधुनिक हो रही है। अब तक शहर के लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की लाइन बिछाई जा चुकी है। PNG गैस, पारंपरिक LPG सिलेंडर के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत सस्ती साबित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है।

कीमत और बचत का गणित

शहर में वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत लगभग ₹996 है, जबकि समान मात्रा की PNG गैस की लागत करीब ₹700 से ₹800 के बीच आती है। इस प्रकार उपभोक्ता हर महीने औसतन ₹150 से ₹200 तक की बचत कर सकते हैं।

कितनी सस्ती है PNG?

.  14.2 किलो LPG सिलेंडर: ₹996

.  उतनी ही PNG गैस: लगभग ₹700–₹800

यानी PNG गैस, LPG के मुकाबले करीब 20% सस्ती!

क्या मिलेंगे फायदे?

झंझट से मुक्ति

.  सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म

.  24×7 पाइपलाइन से गैस सप्लाई

सुरक्षा में बेहतर

.  LPG लीक होने पर गैस नीचे जमा होती है

.  PNG हल्की होने के कारण हवा में मिल जाती है — कम खतरा

पर्यावरण के लिए बेहतर

.  PNG गैस से कम प्रदूषण

.  स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी विकल्प 🌱

कैसे लें कनेक्शन?

ग्वालियर में अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा PNG सप्लाई की जा रही है।

इच्छुक नागरिक संपर्क करें:

📱 6262001232

📱 9009411100

सरकार का फोकस

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार:

. LPG पर निर्भरता कम कर PNG को बढ़ावा दिया जा रहा है

. ताकि आम जनता को सस्ती और सुगम गैस सुविधा मिल सके