ग्वालियर। मंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय दण्डाधिकारी अतुल सिंह ने शनिवार को बैठक ली। उन्होंने सभी ठेकेदारों को हर हाल में 23 दिसंबर तक मेले के सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले का 25 दिसंबर को शुभारंभ होना है। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम अतुल सिंह ने सभी ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए हैं कि मेले में चल रहे सभी कार्यों को हर हाल में 23 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। अभी तक एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 2290 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 25 दिसंबर से पूर्व अपनी दुकानों को तैयार कर लें।
More Stories
व्यस्त बाजार में भीषण आग का कहर, दम घुटने से हुई महिला की मौत
सिविल हॉस्पिटल हजीरा में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न