जिला प्रशासन ने शुरू की पहल, इच्छुक कोचिंग संस्थानों से 30 दिन में मांगी अभिरुचि
📍 ग्वालियर।
जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य योग्य लेकिन संसाधनों से वंचित बच्चों को अवसर उपलब्ध कराना है।
इच्छुक कोचिंग संस्थानों से आमंत्रित अभिरुचि
जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत ऐसे कोचिंग संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो निशुल्क तैयारी कराने के इच्छुक हैं।
-
संस्थानों को प्रत्येक वर्ष कम से कम 50 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग देनी होगी।
-
आवेदन करने वाले संस्थान अगले 30 दिनों के भीतर अपनी अभिरुचि दर्ज करा सकते हैं।
-
विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी
सहायक संचालक
पुष्पा ढोडी
📞 मोबाइल: 9753134370
More Stories
सड़क हादसे में उजड़े परिवार… अब इलाज के लिए भी तरस रही मासूम ज़िंदगी
हजीरा अस्पताल में नारी शक्ति का प्रेरणादायक कार्यक्रम
समाज सेवा की मिसाल: जूडा के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह