November 30, 2025

भारत विकास परिषद, शाखा तानसेन, ग्वालियर द्वारा शिक्षक सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन  

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, तानसेन शाखा, ग्वालियर द्वारा सहयोग गार्डन, तानसेन नगर में शिक्षक सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 20 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 20 प्राचार्यों एवं 41 शिक्षकों को शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया।

🎓 गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का समापन चरण।           शाखा के सूचना प्रभारी विनय पाण्डेय ने बताया कि भारत विकास परिषद के संस्कार क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रकल्प “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम” के तीसरे एवं अंतिम चरण में इन शिक्षकों एवं प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।

🌟 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि।                                 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, संयुक्त संचालक, ग्वालियर तथा विशिष्ट अतिथि हरि ओम चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी, ग्वालियर थे। अध्यक्षता प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्रवण पाठक ने की।      इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी –                              प्रांतीय मार्गदर्शक पी.डी. मिश्रा, विकास रत्न अखिलेश पाण्डेय, विकास रत्न एस.के. सिंघी , संरक्षक राम रत

न गर्ग , महेन्द्र खुराना, डी.पी. बोहरे , रामकिशोर गुप्ता , क्षेत्रीय अंकेक्षक अरविंद गौड़ , प्रांतीय संगठन सचिव अशोक शर्मा, प्रांतीय नगर समन्वयक अर्चना मिश्रा , प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय समूहगान पूजा भारद्वाज , गतिविधि संयोजक दिनेश शर्मा , महेश भार्गव , सुरेश सिंह सिकरवार , ज्योति चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष राजीव हरितवाल उपस्थित रहे।

साथ ही परिषद की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी इस गरिमामयी आयोजन में सम्मिलित हुए।

🪔 दीपावली मिलन समारोह एवं स्वागत सत्र

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत से किया गया। अध्यक्ष सुमित्रा सिकरवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन भारती गुप्ता, संध्या हरितवाल, सुशीला गुप्ता, कविता कपूर, डॉ. प्रीति शर्मा, सुनीता गुप्ता, सहसचिव नीता गुप्ता एवं सृष्टि चिरगैया द्वारा किया गया। सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा पूनम विनय पाण्डेय  द्वारा प्रस्तुत की गई तथा भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय महावीर गुप्ता ने दिया।

🏫 शिक्षा क्षेत्र के योगदान का सम्मान

कार्यक्रम में उन सभी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे, जिन विद्यालयों में परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी सम्माननीय शिक्षकों को माल्यार्पण, तिलक, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

संचालन अर्चना मिश्रा एवं भारती गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण चिरगैया द्वारा किया गया। समापन पर सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें उपस्थित सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।