ग्वालियर की पहल को मिला प्रदेश स्तर पर सम्मान
भोपाल/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई अनूठी पहल “शक्ति दीदी” को अब प्रदेश स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। राज्य शासन ने इस नवाचार को प्रतिष्ठित “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए चयनित किया है। यह सम्मान 21 अप्रैल को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को उनकी टीम के साथ सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार और सम्मान
“मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के तहत: कलेक्टर रुचिका चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, सहायक संचालक (महिला एवं बाल विकास) राहुल पाठक को संयुक्त रूप से ₹1 लाख की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। ग्वालियर जिले को यह पुरस्कार “सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण” कैटेगरी में दिया जा रहा है।

“शक्ति दीदी” पहल: आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, समाज की अंतिम पंक्ति की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल 2 जनवरी 2025 को शुरू की गई थी।
शुरुआत: सिर्फ 5 महिलाओं से
वर्तमान: में 112 “शक्ति दीदियाँ”
लक्ष्य: आर्थिक रूप से कमजोर, उपेक्षित व विधवा महिलाओं को रोजगार
इस पहल के तहत महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में सम्मानजनक रोजगार दिया गया।
पेट्रोल पंपों पर संभाल रहीं जिम्मेदारी
आज “शक्ति दीदियाँ” ग्वालियर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर कार्यरत हैं।
शुरुआत में जहां पंप संचालक संकोच कर रहे थे, वहीं अब इन महिलाओं की मेहनत और ईमानदारी देखकर वे स्वयं प्रशासन से “शक्ति दीदी” की मांग कर रहे हैं
सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान
जिला प्रशासन ने इस पहल को सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि:
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सीधी संवाद व्यवस्था
प्रशासन, पुलिस और पंप संचालकों की सतत निगरानी
नियमित पुलिस गश्त
निर्धारित कार्य समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
इन सभी उपायों से “शक्ति दीदियों” को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण दिया जा रहा है।
शक्ति दीदियों की जुबानी
“शक्ति दीदी” बनी महिलाओं का कहना है कि इस पहल ने:
उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता दी
समाज में सम्मान और पहचान दिलाई
जीवन में नई उम्मीद जगाई
More Stories
शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: दूल्हा-दुल्हन समेत चार की मौत
ग्वालियर में बड़ा एक्शन: होटल की लापरवाही पर निगम का डंडा
ग्वालियर में सेवा का संकल्प: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आलोक यादव का उत्कृष्ट योगदान