मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की श्रृंखला
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रकल्प किसान मोर्चा द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन को किसान सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 23 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज भाजपा किसान मोर्चा, ग्वालियर द्वारा महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के निर्देशन में कृषि उपज मंडी, लक्ष्मीगंज में एक प्याऊ (शीतल जल केंद्र) का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में किसानों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।
लक्ष्मीगंज स्थित कृषि उपज मंडी के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा किसान मोर्चा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं श्योपुर जिला प्रभारी कमल माखीजानी तथा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कमल माखीजानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव किसानों के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, जिलामंत्री कृष्णा शर्मा ‘छोटू’, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे द्वारा दी गई।
More Stories
हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
विकास, स्वच्छता और जनकल्याण के 12 साल: ऊर्जा मंत्री तोमर ने गिनाईं उपलब्धियां
‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का श्रवण, ऊर्जा मंत्री ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश