ग्वालियर। महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सर्व समाज के लिए शिक्षा की अलख जलाई। उन्होंने बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी पढ़ने पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं, क्योंकि शिक्षा से ही समाज और व्यक्ति की उन्नति और विकास का रास्ता खुलता है। यह बात ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को मुरैना के जौरा में मंडी प्रांगड़ में माता सावित्रीबाई फुले की 195 जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

सांसद कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबाराव फुले और माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से घोषणा की, कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 200 वीं जयंती देश भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। साल भर सरकार कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही प्रदेश सरकार ने उनकी जीवनी स्कूल पाठ्य क्रम में शामिल किया है। इस दौरान सांसद कुशवाह ने समाज के लोगों से अपील की वह बेटा और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं संगठित होकर समाज हित में कार्य करें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की बदायूं से पूर्व सांसद श्रीमती संघमित्रा मौर्य, राजस्थान धौलपुर से विधायक श्रीमती शोभारानी कुशवाह ,पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक सबलगढ़ बैजनाथ कुशवाह जी, पूर्व विधायक जौरा सोनेराम कुशवाह , पूर्व विधायक सुमावली अजब सिंह कुशवाह, मुरैना जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह , दतिया जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा मुरैना गिर्राज सिंह कुशवाह ,कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरैना रवि कुशवाह, सरवेंद्र सिंह कुशवाह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरैना श्रीमती ममता कुशवाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष फूलसिंह कुशवाह,श्री श्री 1008 बाबा फुलगिरी जी महराज, समाज के वरिष्ठगण, जनप्रतिनिधिगण एवं माताएं- बहनें उपस्थित रही।
More Stories
135 जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराईं “आटा चक्की”
मंत्री नहीं, जनसेवक: प्रद्युम्न सिंह तोमर की जनसुनवाई से मिल रहा समस्याओं का हल
“किसानों को 10 घंटे बिजली देना हर हाल में जरूरी, समाधान योजना की समीक्षा में सख्त ऊर्जा मंत्री”