ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में आज से संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग की कुश्ती में पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खाद वीज विकास निगम श्री महेन्द्र सिंह यादव एवं अध्यक्षता डॉ. सत्येन्द्र रायखेडा अध्यक्ष उडान संस्था ने की।
मेले में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में श्री जण्डेल सिंह गुर्जर, श्री राम कटारे, श्री शाकिर नूर, विश्वामित्र अवार्डी, डॉ कुंवर राज कटारे व श्री करम वीर उपस्थित रहे। निर्णायक समिति में श्रीमती फातिमा बाने, श्री अब्दुल उमेर, श्री करमवीर, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री मनोज गुर्जर व श्री मनीष यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुंवरराज कटारे द्वारा किया गया।
इन वर्गों में पहलवानों ने दिखाया दम
कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के पहलवानों ने भाग लिया। इनमें 51 किलोग्राम में राधेश्याम मुरैना, कपि वंशकार शिवपुरी, सौरभ गुर्जर मुरैना, शिवराज यादव, ग्वालियर ने भाग लिया। इसी प्रकार 57 किलोग्राम वर्ग में अजय प्रताप दतिया, शिवराज गुर्जर भिण्ड, दिव्यांश शर्मा ग्वालियर, श्री कृशांत जाटव ग्वालियर, 61 किलोग्राम वर्ग में धर्मेन्द्र गुर्जर ग्वालियर, शैलेष यादव ग्वालियर, श्री रंजीत प्रजापति दतिया, साहब सिंह, ग्वालियर, 65 किलोग्राम की प्रतियोगिता में रानू यादव हरिपाल सिंह, सूरज, पार्थ मिश्रा, शिशुपाल सचिन ग्वालियर, 70 किलोग्राम वर्ग में आर्यमान ग्वालियर, आबाज अलीमुरैना, रमाकांत शर्मा दतिया, लवकुश मावई मुरैना, 74 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में शिवेन्द्र दतिया, भानू प्रताप मुरैना, रोहन यादव ग्वालियर, छोटू गुर्जर मुरैना, 79 किलोग्राम आकाश मुरैना, बल्लवराज भिण्ड, सचिन यादव दतिया, शैतान यादव ग्वालियर 84 किलोग्राम में अमित यादव ग्वालियर, थानू ग्वालियर, राघवेन्द्र ग्वालियर विजेन्द्र ग्वालियर एवं 84 किलोग्राम से अधिक वजन की कुश्ती में फराज हुसैन ग्वालियर, अभिषेक भिण्ड, शैलेन्द्र एलएनआईपी, शिवनारायण भिण्ड ने भाग लिया।
More Stories
डॉ. सतीश सिकरवार की पहल से बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, जादू शो में उमड़ा हजारों का सैलाब