शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- सांसद श्री कुशवा
सांसद कुशवाह ने किया वार्ड 30 एवं 09 में 56 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन
ग्वालियर दिनांक – सांसद भारत सिंह कुशवाह ने आज शुक्रवार को ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 30 स्थित टैगोर नगर की विभिन्न गलियों में 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सी.सी. सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र. 09 के लधेड़ी में 9.23 लाख रूपये की लागत से बनने वाली केवट बगीचे की बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सभापति श्री मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता रामू कुशवाह, पार्षद श्री दीपक मांझी, सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहें।
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और स्थानीयजन को संबोधित करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहां कि ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने तथा ग्वालियर विकास के पथ पर सतत् अग्रसर शहर है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कराये जा रहे है। हम सभी का यही उद्देश्य है कि शहर के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर भदौरिया, पूर्व पार्षद श्री सुशील वर्मा, डॉ संजय मेहरा, श्री भरत दांतरे, श्री विजय शुक्ला, श्री रिंकू परमार, श्री आर.एस धाकरे, श्री अनिल चौहान, श्री देवेंद्र कौरव, श्री मनोज यादव, श्री दिनेश शुक्ला, श्री मुन्ना लाला जाटव, श्री शिशुपाल यादव, श्री संदीप दंडोतिया, श्री राजकुमार गुप्ता व स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री महेश भदौरिया, भद्रकाली ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री देवेंद्र बाथम, पूर्व पार्षद श्री केशव मांझी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन पाठक, महामंत्री श्री राकेश मांझी, श्री भूपेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पाठक, मंडल मंत्री श्रीमती रश्मि शर्मा उपस्थित रही।

More Stories
प्रशासन और समाज की साझी पहल से मर्सी होम में लौटी मुस्कान
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर शिविरों से एक दिन में ₹1 करोड़ राजस्व
आरटीओ टैक्स छूट में लेतलाली से ऑटोमोबाइल सेक्टर संकट में, व्यापारी चिंतित